घुमका पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Hemkumar Banjare
By -
गाँव की किसान खबरें राजनांदगांव | घुमका थाना क्षेत्र मे अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु घूमका पुलिस की कार्यवाही अनावेदको के नाम 1. आलोक सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 46 वर्ष निवासी देवादा थाना घूमका 2. ⁠होरीलाल वर्मा पिता बिरझु वर्मा उम्र. 44 वर्ष निवासी मासूल थाना घूमक जिले मे अपराधों की रोकथाम एवं गुंडे बदमाशों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस विभाग द्वारा जिले मे लगातार कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम मे थाना घूमका पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना घूमका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम क्रमशः देवादा और मासूल में आये दिन शराब पीकर लोगों को डराने धमका कर दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों 1.देवादा निवासी अलोक सोनी एवं 2. मासूल निवासी होरिलाल वर्मा को आज दिनांक 27.01.24 को धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया एवं क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दोनों अनावेदको को प्रतिबंधित करने हेतु पृथक से धारा 107,116(3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रतिबंधित कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगाव के समक्ष पेश कर दोनों अनावेदको को जेल दाखिल किया गया है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!