राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प, 2 मिनट का मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि

Hemkumar Banjare
By -
गाँव की किसान खबरें मोहला 30 जनवरी 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर आज जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारी-कर्मचारियों ने संकल्प लिया की मुझे ज्ञात है कि नशा पान से मानसिक असंतुलन की स्थिति बनती है। नशा पान से कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है, तथा व्यक्ति भ्रमित हो जाता है। नशापन से शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां होती है। नशापान से सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है तथा समाज से प्राय: उपेक्षा मिलती है। नशा पान से पारिवारिक सुख एवं समृद्धि का अंत होता है, जिससे जीवन में भटकाव की स्थिति बनती है। नशापान से वातावरण प्रदूषित होता है, जिससे हमारे परिवार के बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं। नशापान उच्च स्तरीय जीवन शैली का प्रतीक नहीं है। अपितु अज्ञानता में लिया गया आत्मघाती निर्णय है। अतएव मैं संकल्प लेता हूं कि अपने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर यथासंभव नशा पीड़ितों से व्यक्तिगत संपर्क कर, उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करूंगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!