आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव एवं छुरिया तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत तालाब में डूबने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, एनीकट में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए नदी में डूबने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए तथा छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 4 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 4 लाख 80 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 7 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 8 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से मकान आंशिक क्षति होने पर 40 हजार रूपए, आग से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए की आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!