एक रात हमारे साथ सो जाओ, ड्यूटी बढ़ा देंगे', महिला कर्मचारियों ने खोली दिल्ली के सरकारी अस्पताल की पोल

Hemkumar Banjare
By -
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं बुराड़ी स्थित एक सरकारी अस्पताल के अधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारियों ने कहा है कि अस्पताल में उनका शारीरिक शोषण होता है। अधिकारी महिला कर्मचारियों पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाते हैं, अगर वो ऐसा नहीं करती तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। महिला कर्मचारियों ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इतनी भद्दी बातें हैं कि उसे हम यहां शेयर भी नहीं कर सकते। देश की राजधानी दिल्ली में कामकाजी महिलाओं के साथ इस तरह की वारदातें पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाती हैं और सरकारों के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल कर रख देती हैं। महिलाओं ने लगाए कई गंभीर आरोप वायरल वाडियो में महिला कर्मचारी अस्पताल के मैनेजर और सुपरवाइजर पर आरोप लगाते हुए कहती है कि वो लोग कहते हैं, 'तुमको 15 की जगह 20 ड्यूटी देंगे अगर एक रात हमारे साथ सो जाओ तो...' महिला कहती है कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक कराओगे तो पता चलेगा कि इन्होंने वहां कितने गलत काम किए हैं। एक अन्य महिला कर्मचारी बताती हैं कि अधिकारी उन पर अन्य महिला कर्मचारियों को उनके पास लेकर आ नौकरी से निकालने की देते थे धमकी' वीडियो में एक महिला कर्मचारी बताती हैं कि अधिकारी पूरे ग्रुप को बुलाते थे, और कहते थे मैं जिस-जिस को पसंद करूंगा उसे मेरे पास लेकर आना। महिलाओं का आरोप है कि अगर कोई इसके लिए राजी नहीं होती, तो अधिकारी उससे कहते कि अगर ऐसा काम नहीं करोगी तो अपने घर बैठो। तुमको नौकरी से निकाल देंगे। अस्पताल में हाइस कीपिंग का काम करती हैं महिलाएं बता दें कि ये महिला कर्मचारी एक निजी कंपनी के जरिए अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती हैं। अस्पताल की देखरेख का जिम्मा मैनेजर और सुपरवाइजर के पास है। ये लोग ही कर्मचारियों की ड्यूटी वगैरह का काम देखते हैं। ऐसे में किस कर्मचारी को कब ड्यूटी पर बुलाना है ये काम इन्हीं के अंडर आता है। मैनेजर और सुपरवाइडर इसी बात का फायदा उठाकर अपने नापाक इरादों को अंजाम दे रहे थे। वो महिलाओं को नौकरी से निकालने की धमकी देकर उनके साथ यौन शोषण करते थे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने अस्पताल को अपनी हवस का अड्डा बना लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!