तीन नाबालिगों का अजब इंतकाम, मिलकर मार डाला 'सेक्स का शैतान

Hemkumar Banjare
By -
नई दिल्ली के निजामुद्दीन में एक युवक की कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के और उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी। लड़कों ने यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए युवक को चाकू से गोद डाला। लड़कों ने किसी भी सबूत को खत्म करने और पीड़ित की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया नई दिल्ली: पानी सर से ऊपर चला जाए तो कोई भी आपा खो सकता है। अगर हत्या के एक नाबालिग आरोपी की मानें तो वह भी बार-बार के यौन उत्पीड़न से तंग आ गया था। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 25 वर्षीय युवक की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ा तो कुछ ऐसी ही हैरतअंगेज बात सामने आई। लड़के ने कहा कि युवक बार-बार उसके साथ शारीरिक शोषण किया करता था। इससे तंग आकर उसने अपने दो दोस्तों के साथ उससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने की ठान ली। दो दोस्तों संग बनाया प्लान और... लड़के ने दो दोस्तों के साथ युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी और सिर को पत्थर से कूच दिया। पुलिस के अनुसार, निजामुद्दीन बस्ती में रहने वाले संदिग्धों ने मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और सबूतों को नष्ट करने के लिए उसके शरीर को आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 16 और 17 साल के नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने के बाद उन्हें एक शेल्टर होम भेज दिया गया है।पुलिस को मिला अधजला शव पुलिस को शनिवार को तीनों संदिग्धों की गिरफ्तारी की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने कहा, 'तीनों ने आजाद नाम के युवक की हत्या करना कबूल किया, जिसका शव खुसरो पार्क में आंशिक रूप से जला हुआ मिला था। हमारी अपराध और फोरेंसिक टीम ने अपराध स्थल की जांच की और शव को एम्स भेज दिया।'शव जलाने का प्रयास डीसीपी ने कहा कि संदिग्धों ने किसी भी सबूत को खत्म करने और पीड़ित की पहचान छिपाने के लिए सूखी घास और कपड़ों का इस्तेमाल करके शरीर को जलाने का प्रयास किया। उन्होंने आगे बताया, 'अपराध में इस्तेमाल किया गया खुकरी जैसा हथियार, पत्थर और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है।' भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच वर्तमान में चल रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!