कलेक्टर ने फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में ली प्रेस कान्फ्रेंस

Hemkumar Banjare

राजनांदगांव । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसी परिपे्रक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रेस कान्फ्रेस ली। इसके अंतर्गत 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया गया। इसके पश्चात 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक युक्तिसंगत और पुनव्र्यवस्थित करना, मतदाता सूची और ईपिक में विसंगतियों को दूर करना, धुंधली, खराब गुणवत्ता वाली तस्वीरों को हटाकर अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरों को सुनिश्चित करने वाली छवि गुणवत्ता में सुधार किया गया, वहीं जहां भी आवश्यक हुआ रोल में विशिष्टता और गैर-मानवीय छवि, अनुभागों व भागों की पुनर्रचना और अनुभागों व भागों की सीमाओं के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया गया, साथ ही मतदान केंद्र का स्थान और मतदान केंद्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त किया गया और नियंत्रण तालिका को अद्यतन किया गया। 25 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक प्रारूप 1 से 8 की तैयारी, पूरक और एकीकृत ड्राफ्ट रोल  अर्हता तिथि के रूप में 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में तैयार किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 का कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया गया। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। शासकीय अवकाश 12, 13,19 एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।
मतदान केन्द्र युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव का अनुमोदन-
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केन्द्र युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।  इसके अनुसार जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1000, नवीन प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 6, मतदान केन्द्र में नवीन अनुभाग व अनुभाग संशोधन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 13 एवं भवन व स्थल परिवर्तन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 67 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 270,मतदान केन्द्र में नवीन अनुभाग व अनुभाग संशोधन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 2 एवं भवन व स्थल परिवर्तन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 21 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 223, मतदान केन्द्र में नवीन अनुभाग व अनुभाग संशोधन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 9 एवं भवन व स्थल परिवर्तन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 16 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76 डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 247, नवीन प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 5, मतदान केन्द्र में नवीन अनुभाग व अनुभाग संशोधन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 1 एवं भवन व स्थल परिवर्तन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 13 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 खुज्जी अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 260, नवीन प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 1, मतदान केन्द्र में नवीन अनुभाग व अनुभाग संशोधन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 1 एवं भवन व स्थल परिवर्तन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 17 है।
नये सृजित मतदान केन्द्र-
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76 डोंगरगांव अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील के मतदान केन्द्र क्रमांक 72 मेरेगांव (प्राथमिक शाला भवन मेरेगांव) तथा डोंगरगांव तहसील के मतदान केन्द्र क्रमांक 145 जामसरारखुर्द (प्राथमिक शाला भवन जामसरारखुर्द), मतदान केन्द्र क्रमांक 147 ओड़ारबांध (पूर्व माध्यमिक शाला भवन ओड़ारबांध), मतदान केन्द्र क्रमांक 166 सालिकझिटिया (प्राथमिक शाला भवन सालिकझिटिया) एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 169 कविराजटोलागांव (प्राथमिक शाला भवन कविराजटोलागांव) और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 खुज्जी अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अम्बागढ़ चौकी तहसील के मतदान केन्द्र क्रमांक 135 तोयागोंदी (शासकीय प्राथमिक शाला भवन तोयागोंदी) को नये सृजित मदान केन्द्र बनाया गया है।
युक्तियुक्तकरण उपरांत विधानसभावार मतदान केन्द्र -
जिले में युक्तियुकतरण के बाद मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 हो गई है। जिसमें से 840 मतदान केन्द्र राजनांदगांव जिला अंतर्गत तथा 97 मतदान केन्द्र खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के खैरागढ़ तहसील अंतर्गत एवं 69 मतदान केन्द्र मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के अम्बागढ़ चौकी तहसील अंतर्गत है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 270 मतदान केन्द्र है। जिसमें से खैरागढ़ तहसील में 97, डोंगरगढ़ तहसील में 80 एवं राजनांदगांव तहसील में 93 मतदान केन्द्र है। जिला अंतर्गत 173 मतदान केन्द्र हंै। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में 223 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76 डोंगरगांव अंतर्गत 252 मतदान केन्द्र है। इसमें से डोंगरगांव तहसील में 132 एवं डोंगरगढ़़ तहसील में 120 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 खुज्जी अंतर्गत 261 मतदान केन्द्र हैं। इसमें से छुरिया तहसील में 192 एवं अम्बागढ़ चौकी तहसील में 69 मतदान केन्द्र हैं। जिला अंतर्गत 192 मतदान केन्द्र स्थित है।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या-
जिले के विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 7 लाख 95 हजार 760 है। जिसमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 97 हजार 941, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 97 हजार 811 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 8 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 4 हजार 236 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 292, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 940 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 6 हजार 113 है। जिसमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 555, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 556 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76 डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 97 हजार 200 है। जिसमें पुरूष मतदाओं की संख्या 99 हजार 497 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 97 हजार 701 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 211 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 93 हजार 597 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 94 हजार 614 है।
87.70 प्रतिशत तक हुआ आधार सिंडिंग
आधार संकलन का कार्य 1 अगस्त 2022 से प्रारंभ किया गया है। सभी मतदाताओं से फार्म 6 ख में आधार नंबर की जानकारी बीएलओ एप एवं वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से किया जा रहा है। जिले में 6 लाख 97 हजार 919 मतदाताओं का आधार सिंडिंग का कार्य किया जा चुका है, जो 87.70 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में 1 लाख 78 हजार 86 मतदाताओं का आधार सिंडिंग का कार्य किया जा चुका है, जो 87.19 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव में 1 लाख 70 हजार 717 मतदाताओं का आधार सिंडिंग का कार्य किया जा चुका है, जो 82.82 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76 डोंगरगांव में 1 लाख 78 हजार 676 मतदाताओं का आधार सिंडिंग का कार्य किया जा चुका है, जो 90.60 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76 खुज्जी में 1 लाख 70 हजार 440 मतदाताओं का आधार सिंडिंग का कार्य किया जा चुका है, जो 90.55 प्रतिशत है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र स्तर पर एक बीएलए नियुक्त किया जा सकता है। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में कार्यालयीन दिवस एवं समय में अविहित अधिकारी उपस्थित रहेगें। 31 अगस्त 2023 तक नवीन मतदाता नाम जोडऩे हेतु फार्म 6, विलोपन हेतु फार्म- 7, सुधार एवं स्थानांतरण हेतु फार्म 8 में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। मतदाता हेल्पलाइन ऐप की सहायता से मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी से किया जा सकता है। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी आनलाईन आवेदन कर सकते हंै। एनजीएस पोर्टल का उपयोग मतदाता द्वारा मतदाता परिचय पत्र प्राप्त न होना, आवेदन फार्म का निराकरण न होना या अन्य शिकायतों को दर्ज करने के लिये किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर की स्थापित किया गया है। 1950 नम्बर पर संपर्क कर मतदाता सूची या निर्वाचन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रत्येक विधानसभा में मतदाता जागरूकता हेतु एक-एक मोबाईल डेमोस्ट्रेशन वेन ईव्हीएम मशीन के साथ प्रतिदिन कार्यक्रम अनुसार चलाया जा रहा है। जिला कार्यालय एवं प्रत्येक विधानसभा हेतु अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एक-एक ईव्हीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर स्थापित कर मतदाता जागरूकता हेतु ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता हेतु 2 अगस्त 2023 को विकासखण्ड डोंगरगांव में जिला स्तरीय मोटर साईकिल रैली का आयोजन किया गया।
Description of your image