नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री राहुल भगत (भा.पु.से.) द्वारा नव गठित पुलिस रेंज राजनांदगांव का किया गया पदभार ग्रहण

Hemkumar Banjare
By -

 
राजनांदगांव। छ.ग. शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के आदेश दिनांक 27.07.2023 के अनुसार 1-कबीरधाम, 2-खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, 3-राजनांदगांव, 4-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़चौकी कुल 04 जिलों को मिलाकर राजनांदगांव रेंज का गठन किया जा कर रेंज के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री राहुल भगत (भा.पु.से.) को नियुक्त किया गया है। श्री राहुल भगत (भा.पु.से.) 2005 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं जो पूर्व में क्रमशः जिला नारायणपुर, कांकेर, रायगढ़ एवं कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर वे केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर राज्य से बाहर पदस्थ थे तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्त थे स्थानांतरण पर आज दिनांक 31.07.2023 को नवगठित पुलिस रेंज राजनांदगांव आकर अपना पदभार ग्रहण किया। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राजेश कुकरेजा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, अति.पु.अ. राजनांदगांव (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल, डीएसपी आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. नेहा वर्मा, डी.एस.पी. यातायात दिलीप सिसोदिया, डी.एस.पी. ऑप्स श्री अजीत ओगरे डी.एस.पी. ऑप्स हेम प्रकाश नायक, डी.एस.पी. अजाक सुश्री तनुप्रिया एवं शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!