भारतीय जनता पार्टी कुमरदा मंडल द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषय को लेकर बैठक संपन्न

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी कुमरदा मंडल द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषय को लेकर बैठक आहूत कि गई जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा जी शामिल हुए, बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई, बैठक की प्रस्तावना भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के मंडल महामंत्री बोधन साहू ने रखी, साहू जी ने जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि कुमरदा मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 50% कार्य पूर्ण हो चुका है, श्री साहू ने कहा कि आगामी 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसे सभी बूथ पर विहद रुप से मनाना है, सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराना है, बैठक को भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष मण्डल प्रभारी श्री लिलाधर साहू जी ने बैठक में उपस्थित अपेक्छित कार्यकर्ताओ की जानकारी लिया एवं खुज्जी विधानसभा के प्रभारी गोपाल बिस्ट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू उपास्थित रहे तत पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता नींव का पत्थर है,हमें अब अपने बूथ पर जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति से कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा, नीलू शर्मा जी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता का जोश बता रहा है कि कार्यकर्ताओं पूरी तरह से इस कांग्रेस की मायावीय सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, भाजपा का कार्यकर्ता एक बार ठान लें तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है, श्री शर्मा जी ने बूथ सशक्तिकरण के विषय पर बचे हुए कार्य भी अंतिम छोर पर है उसे भी जल्द पूरा करने की बात कही , एवं 06 अप्रैल से 14 तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम को सभी बूथ में विहद रूप से मनाना है, कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ता ने दबे जुबान नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया जनपद पंचायत छुरिया के उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर ने आवेश में आकर कहां जिला भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री रविंद्र वैष्णव के द्वारा छुरिया विकास खंड में खुलेआम गुटबाजी कर रहे हैं केवल अपनी राजनीति को ज्यादा तवज्जो मिले इसके लिए पार्टी के नियम को तोड़कर राजनीति कर रहा है ,उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव प्रदेश सरकार की सभी कांग्रेसी कार्यक्रम में शामिल होती है और 90% कांग्रेश लोगों की सहयोग करते हैं आजकल तो कांग्रेस सरकार के गुणगान करना चालू कर दी है जनपद पंचायत में नाम मात्र के जनपद कि भाजपा अध्यक्ष संपूर्ण जनपद में कांग्रेसी लोगों का कब्जा है आज तक कांग्रेस सरकार या विधायक के खिलाफ अक्रामकता के साथ कभी विरोध नहीं करते एक औपचारिकता बस निभा रहे हैं जगह-जगह यही बोलते हैं कि मैं तो विधायक के आशीर्वाद से जनपद अध्यक्ष बना था। जनपद में पास हुए प्रस्ताव का नियम का पालन नहीं किया जा रहा है कई लोगों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है जिससे हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं का काफी नुकसान हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी मंडल कुमर्दा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर गोपाल साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष,एकांत चंद्राकर,भेषबाई साहू, दीनदयाल साहू अनिरुद्ध चंद्राकर,बोधन साहू,दिग्विजय साहू,ओमप्रकाश साहू,मुकेश साहू, नवीन साहू,डामन साहू,भारती देवागन, सीता वैष्णव, रजवंतिन यादव , योगेंद्र राजपूत,मनीष साहू,कृष्णा तिवारी बडी संख्या में कार्यकर्ता विस्तारक शक्तिकेन्द्र के सयोजक सहसंयोजक कार्यकारिणी सदस्य गण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!