कार्यकर्ताओं की बैठक ली पार्टी संगठन को मजबूत करने शक्तिकेन्द्र पहुॅचे नीलू शर्मा

Hemkumar Banjare

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी कुमरदा मंडल द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषय को लेकर बैठक आहूत कि गई, जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा शामिल हुए। इस बैठक में भाजपा मंडल कुमर्दा के सभी कार्यकर्ताओं सहित गोपाल साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, एकांत चंद्राकर, भेषबाई साहू, दीनदयाल साहू अनिरुद्ध चंद्राकर, बोधन साहू, दिग्विजय साहू, ओमप्रकाश साहू, मुकेश साहू, नवीन साहू, डामन साहू, भारती देवागन, सीता वैष्णव, राजवंतिन यादव, योगेंद्र राजपूत, मनीष साहू, कृष्णा तिवारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्तागण, विस्तारक, शक्तिकेन्द्र के संयोजक, सहसंयोजक, कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक की प्रस्तावना भाजपा राजनांदगांव के मंडल महामंत्री बोधन साहू ने रखते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब के सहयोग एवं एकजुटता से कुमरदा मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और थोड़ा सा ही कार्य शेष है जिसे शीघ्र पूरा कर लंेगे। श्री साहू ने यह भी कहा कि आगामी 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है, जिसे सभी बूथ पर भव्य रुप से उत्साहपूर्वक मनाना है, साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराना है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मण्डल प्रभारी लीलाधर साहू ने बैठक में उपस्थित अपेक्षित कार्यकर्ताओ की जानकारी ली एवं खुज्जी विधानसभा के प्रभारी गोपाल बिस्ट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू भी बैठक में विशेष रूप से उपास्थित रहे और बैठक को संबोधित किया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उसकी नींव का वह पत्थर है, जिसके कारण भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक दल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। अब हम अपने बूथ पर जाकर ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत‘‘ के संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा। नीलू शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का जोश और उत्साह बता रहा है कि हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की झूठी घोषणाओं और अधूरे वादों के भ्रमजाल को उजागर करके, इस कांग्रेस की मायावी सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी भाजपा का कार्यकर्ता एक बार ठान लें तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। श्री शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण के विषय पर बचे हुए कार्य को भी जल्द पूरा करने की हिदायत दी एवं 06 से 14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम को पार्टी के दिशानिर्देश अनुसार सभी बूथ में वृहद रूप से आयोजित करने का आव्हान किया।

Description of your image