आरोपी:डीजल खत्म हो जाने से ट्रक लावारिश छोड़कर चला गया था

Hemkumar Banjare
By -
दुर्ग । छावनी पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रक को बैकुंठ धाम तालाब के पास चोरी किया, लेकिन कुछ ही दूर पर उसका डीजल खत्म हो गया। इससे उसे वहीं छोड़कर घर चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की और उसे सलाखों के पीछे भेजा।
पुलिस से मिली जनकारी के मुताबिक 21 अप्रैल 2023 को हैवी ट्रांसपोर्ट के मालिक इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह के यहां ड्राइवर का काम करने वाले सुनिल कुमार डोंगरे ने छावनी थाने में ट्रक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 20 अप्रैल की रात 10 बजे वह 14 चक्का ट्रक लेकर बैकुण्ठधाम मंदिर के सामने तालाब के पास खड़ा किया था। इसके बाद उसने ट्रक को लॉक किया और पास में ही अपने घर सोने चला गया। अगले दिन 21 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे देखा कि उसका ट्रक वहां नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो उन्हें सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी ट्रक ले जाते हुए दिखाई दिया। उन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद शारदा पारा केम्प 2 निवासी दावेदार उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गोलू ने चोरी करना स्वीकार किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!