प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति राम सिन्हा,विदाई समारोह मे हुए सम्मानित तिलक

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। शासकीय प्राथमिक शाला फुलझर के शिक्षक तिलक सिन्हा का  प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति होने पर विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिरदे राम साहू सरपंच, सुदामा लाल साहू प्रधानपाठक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर किया। मुख्य अतिथि सरपंच हिरदे राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि तिलक सिन्हा जी ने 13 वर्षों से ग्राम फूलझर में अपनी सेवाएं दी और उसके सेवा भावो  कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खेल, सांस्कृतिक, पढ़ाई ,अनुशासन के लिए श्री सिन्हा जी सदा याद करते रहेंगे ।प्रधान पाठक सिन्हा जी के कार्यों का सराहना करते हुए किए गए कार्यों को फुलझर के विद्यालय के स्वर्णिम युग कहा। ग्रामवासियों एवं स्टाफ द्वारा प्रतीक चिन्ह, शाल, पेन ,डायरी श्रीफल देकर उनके उज्जवल कार्यकाल के स्मरणीय बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष पारसनाथ शुक्ला ,प्रधानपाठक भूखन लाल, गिरजा साहू, सविता धुर्वे ,गायत्री बांधे का सहयोग सराहनीय रहा। रेणुका साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।  तिलक सिन्हा ने फुलझर विद्यालय के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही और कार्यक्रम मे ग्रामवासियों व पूर्व छात्र छात्राओं  की उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!