राजनांदगांव। राजनांदगांव से लगे ग्राम भेडीकला मे भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में वरिष्ठ भाजपा नेता व तीन बार ग्राम पंचायत भेड़ीकला के सरपंच कृष्णा साहू एवं समस्त क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर
कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, मजदूर, किसान हितैषी नहीं है : अरुण साव
4/12/2023 08:54:00 pm
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरुण साव जी का आगमन हुआ। सांसद संतोष पांडे, भरत वर्मा प्रदेश संयोजक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा , रमेश पटेल जिला अध्यक्ष भाजपा, शिव वर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा ,अशोक देवांगन जिला पंचायत सदस्य, रघुवीर वाधवा, गगन आइच, गप्पू सोनकर, मनोज साहू, पप्पू चंद्राकर, ओमप्रकाश देवांगन ,तेजराम देवांगन, योगेश्वर निर्मलकर, पवन निर्मलकर, राजेश बिसने, जय शर्मा, जैन मेश्राम एवं अन्य की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के तैलचित्र के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ हुआ तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पमाला , गुलदस्ता, तिलक लगाकर स्वागत सम्मान अभिनंदन किया।
इस दौरान मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा) भारतीय जनता पार्टी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के साढे 4 साल के कार्यकाल में एक रुपया का भी आपके गांव के विकास में नहीं दिया है भूपेश बघेल सरकार ने ,कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर के हितैषी नहीं है। गांव ,गरीब, किसान के विकास कोई कर सकता है वह भारतीय जनता पार्टी कर सकता है। यह बात को आप लोग गांठ बांध के रख लो। ये कॉन्ग्रेस सरकार झूठ, लबारी मारने मरने वाले सरकार है बड़े-बड़े डिंग मारते रहते हैं।
कांग्रेस पार्टी में बड़े बड़े आदमी मन प्रधानमंत्री बना लेकिन गांव, गरीब ,किसान, मजदूर का विकास नहीं किया। ना ही गांव में बिजली ,पानी ,सड़क किसी भी चीज का विकास नहीं कराया। गांव गरीब के देखने वाला कोई नहीं रहा। देश के आजादी के 45 साल बाद भी गांव में एक ईटा भी नहीं रखा था कांग्रेस पार्टी वालों ने 1990 से पहले, गांव में कोई भी विकास नहीं किया कांग्रेस पार्टी वालों ने बड़े-बड़े भाषण और डिंग मारते रहते थे लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने तब उन्होंने गरीबी देखी थी इसलिए गरीबों के विकास के लिए काम करना आरंभ किया और प्रधानमंत्री जी ने कहा कि मोर सरकार गांव ,गरीब, किसान मन के सरकार रही ।श्री साव् जी ने केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाई।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे कहा कि भाजपा के शासन काल में आपके गांव में 150 प्रधानमंत्री आवास योजना आई है लेकिन जब से कॉन्ग्रेस सरकार आई है एक प्रधानमंत्री आवास योजना से आई है।ऐसी सरकार को आगामी समय में मुंह तोड जवाब देंगे।
कार्यक्रम को सांसद संतोष पांडे, भरत वर्मा प्रदेश संयोजक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ,शिव वर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कृष्णा साहू सरपंच ग्राम पंचायत भेड़ीकला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन तेज राम देवांगन, मनोज साहू उपाध्यक्ष ग्रामीण भाजपा मंडल ने किया। इस अवसर पर शिववर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कृष्णा साहू वरिष्ठ भाजपा नेता व सरपंच ग्राम पंचायत भेड़ीकला, पवन निर्मलकर जिला कार्यालय मंत्री एवं प्रभारी राजनांदगांव, विरेंद्र सोनी प्रदेश सदस्य भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ,जितेंद्र सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, योगेश्वर निर्मलकर जिला मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा , कान्ती मौर्या जिला मंत्री भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा, तामेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, हकीम खान महामंत्री दक्षिण मंडल शहर , राजकुमार साहू महामंत्री दक्षिण मंडल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा,नादान सेन मंत्री दक्षिण मंडल पप्पू चंद्राकर मंत्री भाजपा ग्रामीण ,मनोज साहू महामंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल, गप्पू सोनकर जिला उपाध्यक्ष, राजेश बिसने जिला अध्यक्ष, लालाराम उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, शैलेश साहू महामंत्री ग्रामीण मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा, तेज राम देवांगन ग्रामीण मंडल ,नारायण साहू ज़िला उपाध्यक्ष, लाला राम देवांगन, सुखी राम साहू, शैलेंद्र देवांगन ,साकेत वैष्णव ,प्रवीण देवांगन, अजीत राम देवांगन, भगत देवांगन, किरण साहू, देव लाल साहू ,श्रीमती खिलेश्वरी साहू, श्रीमती देवतींन देवांगन शैली देवी,पूर्णिमा साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Tags: