रेत माफियाओं पर एफ आई आर दर्ज करने एवं तत्काल गिरफ्तारी करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा घुमका मंडल ने किया गृह मंत्री का पुतला दहन

Hemkumar Banjare
By -

रेत माफियाओं पर एफ आई आर दर्ज करने एवं तत्काल गिरफ्तारी करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा घुमका मंडल ने किया गृह मंत्री का पुतला दहन

राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन घुमका मंडल के अंतर्गत गोपालपुर चौक में किया गया। भारतीय जनता पार्टी 28 फरवरी 2023 को जिला सूरजपुर के भैयाथान मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अमन प्रताप सिंह जी के ऊपर रेत माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला किया गया उनके दोनों पैरों पर गाड़ी चला दी गई, जिससे उसके दोनों और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं ।इस कांग्रेसी सरकार में लगातार कानून हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जैसे कि बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनकी हत्या करवाई जा रही है। महिलाओं युवतियों के ऊपर खुले आम वार करना अत्याचार करना बलात्कार लूटपाट आम घटना हो गई है ।चोरी डकैती लूटपाट चाकूबाजी एवं सामान्य बात पर हथियार निकाल कर हत्या और मारपीट के प्रकरण प्रदेश भर में इस सरकार के संरक्षण में बढ़ती जा रही है ।सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के असामाजिक गुंडों द्वारा लगातार हमले उठाई गिरि एवं अपहरण जैसी घटना भी लगातार सामने आ रही है। वनवासी क्षेत्रों में भोले भाले आदिवासियों को फर्जी एफ आर आई एवं धारा लगाकर गिरफ्तारियां की जा रही है इत्यादि अनेकों असामाजिक अलोकतंत्रिक कृत्य भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि अमन प्रताप सिंह पर हमला करने वालों पर एफ आई आर दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाए अन्यथा युवा मोर्चा के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
 इस दौरान रामजी भारती, रामकुमार वर्मा, जागेश्वर साहू, जीवन बंजारे ,मलखम कोसरे, पार्थ गेंडरे, विनोद बारले ,सूर्यकांत भंडारी, अजय ठाकुर, गोपी साहू, पूनम देवांगन,डिगेंद्र सिन्हा, ललित साहू ,अक्षय छत्री, हरिश्चंद्र पिस्दा, रवि वर्मा ,रूपनारायण साहू ,अनिल नागपुरे, खेम साहू, मोहित वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!