निगम की स्वच्छता दीदीयों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं - भीमराव बागड़े

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अधीन कचरा संग्रहण केंद्रों में पांच वर्षों से कार्यरत 4 सौ से अधिक स्वच्छता दीदीयों को दिसंबर-2022, जनवरी व फरवरी 2023 कुल 3 महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला, इसलिए आर्थिक कठिनाई से गुजर रहे हैं। इन स्वच्छता दीदीयों को 2017 से मई 2021 तक की कबाड़ी की राशि जो प्रत्येक महिला श्रमिक को 40-40 हजार रुपये निगम के अधिकारियों ने कबाड़ी विक्रय कर राशि गबन कर लिये।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व ऑल इंडिया सेंट्रल काऊसिल आफ ट्रेड यूनियंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का. भीमराव बागड़े ने कहा कि ये महिला श्रमिकगण हमारी यूनियन के साथ जुड़कर संघर्ष किये है, इसलिये प्रतिमाह 6 हजार के अलावा 1000, 1200 कबाड़ी की राशि जो पिछले डेढ़ साल से मिल रही है। जो माह में करीब 5 लाख से अधिक बनती है व पूर्व की राशि भुगतान कराने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री कार्यालय को भी शिकायत किये है जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव द्वारा जिला कलेक्टर को जांच के निर्देश दिये गये ।
उन्होंने कहा कि निगम के आयुक्त महोदय, द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र दिनांक 25.08.2022 में जांच प्रक्रियाधिन है, किंतु एस.डी.एम. को दिये गये पत्र दिनांक 24.08.2022 में स्वच्छता दीदीयों को राशि पूर्व से बटते आ रही का झूठा कथन किया गया, इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निवेदन किया कि स्वच्छता दीदीयों द्वारा पूर्व में सिटी कोतवाली पुलिस थाने में लिखित आवेदन पत्र दिये थे, किंतु अभी तक एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गयी। गरीबों का हक मारने वाले निगम के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही कराने का निवेदन किये है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!