उमंग उल्लास ,से मनाया रंगोत्सव:होलिका दहन के बाद फाग गीत में झूमते-गाते मनाया रंगोत्सव

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव। घुमका के गांधी चौक, चंडी चौक, राम मंदिर प्रांगण, आजाद चौक, महावीर चौक, शीतला तालाब, खोरवा तालाब, भाटापारा, ब्राह्मण पारा में मंगलवार को होलिका दहन किया गया। शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रीफल भेंट कर होलिका दहन किया गया। इसके बाद बुधवार को रंगोत्सव का पर्व उमंग उल्लास से मनाया। सुबह से देर शाम तक बच्चे से लेकर बूढ़े तक एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियों का मनाते रहे। नगाड़े की थाप पर फाग गीत के साथ ग्रामीण झूमे।
पड़ोसी गांव गोपालपुर में भी रंगोत्सव पर ग्रामीण एक जगह एकत्रित होकर नगाड़ा की थाप पर झूमते और नाचते रहे। क्षेत्र के सभी गांवों में होलिका दहन एवं रंग उत्सव पर्व मनाया गया। विधायक भुनेश्वर बघेल के गांव बिरेझर में बघेल के साथ होली खेलने कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके निवास पर पहुंचे। गुरुवार को भी रंगोत्सव पर्व का माहौल रहा। शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय कन्या, पूर्व माध्यमिक शाला एवं अवंती स्कूल में स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया।

शांति बनाए रखने पहले ही मुनादी करा दी: पुलिस स्टाफ ने भी गुरुवार को ही अपने स्टाफ के साथ रंग पर्व मनाया। सरपंच फूलमती वर्मा अपने पंचायत के पंचों के साथ होली खेली। घुमका पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग करते रही। सरपंचों ने गांव में कोतवाल के माध्यम से शांति बनाए रखने मुनादी करा दी थी। पुलिस थाने में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक भी किया गया था। टीआई संतोष भूआर्य ने बताया कि शांतिपूर्वक होली पर्व मनाया गया। अब तक किसी प्रकार से कोई शिकायत नहीं मिली है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!