नगर निगम में आज जन चौपाल - प्राप्त आवेदनों का हुआ निराकरण

Hemkumar Banjare
By -

राजनंादगांव 7 मार्च। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में राशन कार्ड संबंधी 3 आवेदन प्राप्त हुये, जिसका त्वरित निराकरण किया गया।
नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह एवं आयुक्त डॉ चतुर्वेदी के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में विभागीय प्रमुख समस्या सुन आवेदन लिये, 3 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें राशन कार्ड से नाम विलोपित करने संबंधी 2 व नाम जोडने संबंधी 1 इस प्रकार कुल 3 आवेदन प्राप्त हुये जिसका त्वरित निराकरण किया गया। जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य आये आवेदनोें का उचित समाधान करना है, ताकि नागरिकों को शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, राजस्व अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!