ग्राम पटेवा के कर्मा जयन्ती व आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए जपं. के अध्यक्ष

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम पटेवा में तैलिक वंश की इष्टदेवी भक्त माता कर्मा की जयंती एवं आदर्श विवाह का आयोजन 19 मार्च 2023, दिन रविवार को कर्मा मंदिर प्रांगण में किया गया है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आराध्य मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। इस अवसर पर ग्राम पटेवा के ग्रामीणों को कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

ग्राम पटेवा के कर्मा जयन्ती व आदर्श विवाह समारोह के कार्यक्रम इस प्रकार से रहा जिसमे सुबह 10 बजे से कलश शोभा यात्रा दोप. 12 बजे मां कर्मा की पूजा आरती दोप. 1 बजे अतिथि स्वागत, उद्बोधन दोप. 2 बजे विद्यार्थियों का सम्मान दोपहर 3 बजे आदर्श विवाह शाम 5 बजे भोजन प्रसादी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरोजनी बंजारे पूर्व विधायक डोंगरगढ़, श्री मंधीर दास साहू अध्यक्ष मंडल साहू समाज पटेवा, श्री डोमार दास साहू सदस्य ज.प. राजनांदगांव, श्री चंद्रशेखर साहू सह संयो न्याय प्रकोष्ठ जि. साहू संघ राज, श्री गोपाल प्रसाद साहू सहसचिव तहसील साहू संघ राज, श्रीमती शैलेन्द्री साहू न्याय प्रकोष्ठ जि. साहू संघ राज, श्रीमती केशरी साहू संयोजिका महिला प्रको तह. साहू संघ राज, राजेश्वरी साहू पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष घुमका, अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव केदार नाथ साहू सहित समस्त पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण साहू समाज ग्राम पटेवा उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!