नवरात्रि के प्रथम दिन आयुक्त ने किया पंडाल का निरीक्षण

Hemkumar Banjare
By -

राजनंादगांव 22 मार्च । चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मॉ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ जाने वाले दर्शनार्थियों/पद यात्रियों की सुविधा के लिये महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास स्थित नगर निगम के पंडाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने तीन पालियों में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने आज प्रथम दिन पंडाल का निरीक्षण भी किया।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में मॉ बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिये प्रदेश भर से भारी मात्रा में दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जाते है, जिनमें अनेक दर्शनार्थी पद यात्रा करते है, उनकी सुविधा के लिये महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास नगर निगम द्वार सेवा पंडाल लगाया गया है। सेवा पंडाल में पद यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये तीन पालियों में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। उप अभियंता श्री दीपक कुमार महला मो.नं. 8815190699 को पंडाल प्रभारी बनाया गया है और प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक उप अभियंता सुश्री पिंकी खाती को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उप अभियंता श्री अनिमेष चंद्राकर को एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक के लिये उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव को दायित्व सौपा गया है। साथ ही तीनों पालियों में कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने पालियो में दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी आज नवरात्रि के प्रथम दिन महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास स्थित निगम पंडाल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पद यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ड्यूटी प्रभारी अधिकारी ध्यान रखेंगे और तीनों पालियों में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर सेवाए देंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!