मौसम का हाल:हवा की दिशा बदली, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में आज और कल हल्के बादल रहेंगे

Hemkumar Banjare
By -

छत्तीसगढ़ में पूर्वी हवा प्रभावी रहेगी तो बस्तर में दक्षिणी यानी समुद्र से आने वाली हवा सक्रिय रहेगी। बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले एक-दो दिन हल्के बादल रहने की संभावना है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम में विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में कई जगहों पर अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति बनी है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन समुद्री हवा से नमी आने के कारण कहीं-कहीं पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल हवा की दिशा स्थायी नहीं रह पाने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है।

कभी उत्तरी हवा से ठंड बढ़ने लगती तो पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण तापमान में वृद्धि होने से गर्मी महसूस हुई। पूरे महीने हवा की दिशा में लगातार बदलाव होते रहे। अभी हवा की दिशा कुछ दक्षिणी होने लगी है। हालांकि इसका प्रभाव पूरे प्रदेश पर नहीं रहेगा। बस्तर संभाग और आसपास में कहीं-कहीं पर नमी की वजह से बादल रहने की संभावना है।

जगदलपुर में सोमवार को तापमान गिरावट भी आई। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नार्मल से एक कम है‌। राज्य के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, दुर्ग और राजनांदगांव में दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहा। रायपुर में हल्की गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री पहुंच गया। यह नार्मल से तीन अधिक था।

पूरे प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार कम
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को बस्तर संभाग को छोड़कर शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन बाद मौसम साफ होने पर पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होगा। रायपुर मंे मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!