ऑर्ट ऑफ लिविंग 4 दिवसीय मौन ध्यान शिविर

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव। होली के अवसर पर ऑर्ट लिविंग परिवार, राजनांदगांव द्वारा गायत्री विद्यापीठ के ऑडिटोरियम कंचन बाग, राजनांदगांव में 5 से 8 मार्च 2023 आवासीय मौन ध्यान शिविर (पार्ट-2) का आयोजन किया जा रहा है। 4 मार्च संध्या 5 बजे रिपोर्टिंग रहेगा। इस ध्यान शिविर में प्रतिभागियों को योगा की बारीकियों और उसका शरीर के विभिन्न अंगों पर प्रभाव का अनुभव बताया जाएगा, साथ ही सात्विक भोजन, सेवा, सत्संग करते हुए अपने भीतर की खुशियों, शांति और आनंद को महसूस किया जाता है। इस शिविर में शारीरिक और मानसिक अवसादों से राहत मिलता है तथा जीवन के लक्ष्य में आगे बढऩे का आत्म विश्वास।
इस शिविर में जिन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग का सुदर्शन क्रिया (बेसिक कोर्स)किया है वहीं शामिल हो सकते है। शिविर के प्रशिक्षक योगी उमेश जी बैंग्लोर आश्रम से आ रहे है जो दिल्ली से बी.ई. किए हुए हैं और श्री श्री योगा तथा श्री श्री आयुर्वेदा के फाउंडिंग डायरेक्टर है। शिविर की आयोजनकर्ता डॉ. खिलेश्वरी ने बताया कि 7 मार्च को वही रूद्र पूजा वैदिक मंत्रों के साथ प्रात: 7.15 बजे किया जाएगा। पूर्णिमा के अवसर पर मौन रहकर गुरू के सानिध्य में किया गया ध्यान अपने भीतर की गहराई में पहुंचने का उत्तम मार्ग है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!