अजय सेन बने भाजपा जामुल मंडल के सह-प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी

Hemkumar
By -
भिलाई। गांव की किसान खबरें 
भारतीय जनता पार्टी संगठन ने संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती की दिशा में जिम्मेदारी सौंपते हुए अजय सेन को भाजपा जामुल मंडल का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
अजय सेन वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा में जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे बजरंग दल में जामुल प्रखंड संयोजक, जिला संयोजक एवं विभाग संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। विभिन्न संगठनों में उनके कार्य अनुभव और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पर अजय सेन ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!