जुरला कला में सतनामी समाज के साथ जातिगत भेदभाव का आरोप, समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय में की शिकायत

Hemkumar
By -

खैरागढ़। गांव की किसान खबरें 
ग्राम पंचायत जुरला कला में सतनामी समाज के लोगों ने जातिगत भेदभाव एवं सामाजिक बहिष्कार किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में समाज के लोगों एवं महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, लगभग 9 माह पूर्व शासन द्वारा कुतुब मीनार निर्माण के लिए भूमि स्वीकृत की गई थी। आरोप है कि इसी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। समाज के लोगों का कहना है कि कुतुब मीनार का निर्माण नहीं होने देने के उद्देश्य से सतनामी समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
जुरला कला में सतनामी समाज के साथ जातिगत भेदभाव का आरोप, समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय में की शिकायत

समाज की महिला ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर ग्रामीणों को यह कहा गया है कि सतनामी समाज के लोगों को काम पर नहीं रखा जाए, उनके साथ बातचीत नहीं की जाए तथा किसी प्रकार का लेन-देन, सहयोग या सामाजिक संबंध नहीं रखा जाए। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सामाजिक बहिष्कार और जातिगत भेदभाव का गंभीर मामला है।

शिकायत में  कुछ लोगों के नाम सामने रखे गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों को सतनामी समाज के विरुद्ध भड़का कर सामाजिक दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया गया है।

सतनामी समाज के लोगों ने अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जातिगत भेदभाव एवं कथित सामाजिक बहिष्कार में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा समाज के लोगों को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है।

अब देखने वाली बात होगी कि अतिरिक्त पुलिस प्रशासन शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच करता है और पीड़ित समाज को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।


https://youtube.com/shorts/vvRyCFbjAGU?si=iTnyDv4W1YLNeLfh

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!