घुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 दिन में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Hemkumar
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटे टेमरी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 14 दिनों के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना घुमका पुलिस एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, 25 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 
ग्राम छोटे टेमरी निवासी देवशरण साहू ने 18 अक्टूबर 2026 को थाना घुमका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अक्टूबर की दरमियानी रात वह अपने परिवार के साथ गांव में आयोजित कार्यक्रम देखने गया था। घर वापस लौटने पर उसने देखा कि घर के कमरे और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 137/2026 के तहत धारा 303(2), 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगांव मंजूलता बाज और उप पुलिस अधीक्षक क्राइम सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक अब्दुल समीर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके साथ ही तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों प्रकाश कुमार यादव, तामेश्वर पटेल एवं लोकेश्वर साहू ने मिलकर आर्थिक लाभ के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। वहीं चोरी के माल के संबंध में अपने साथी इमरान खान से संपर्क कर घटना को आगे बढ़ाने और चोरी की संपत्ति का आपस में बंटवारा करने की बात भी सामने आई।

ये चार आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रकाश कुमार यादव (24 वर्ष), तामेश्वर पटेल (32 वर्ष), लोकेश्वर साहू (30 वर्ष), तीनों निवासी छोटे टेमरी तथा इमरान खान (39 वर्ष), निवासी गोपालपुर, थाना घुमका शामिल हैं।

1.35 लाख रुपये का मशरूका बरामद
आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 25 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं। इस प्रकार कुल 1 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में
आरोपियों की निशानदेही पर अन्य जानकारी एवं चोरी के माल की बरामदगी की कार्रवाई जारी है। साथ ही घटना में आरोपियों की मदद करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को 1 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय राजनांदगांव में रिमांड के लिए पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल समीर, उप निरीक्षक सतउराम नेताम, प्रधान आरक्षक चन्देश सिन्हा, हेमू चंद्रवंशी, विजय सिंह, महिला प्रधान आरक्षक किरण इंदौरिया, आरक्षक हिरेन्द्र देशमुख, चन्द्रप्रकाश साहू एवं साइबर सेल के निरीक्षक विनय पम्मार सहित साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!