भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसी क्रम में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तनुजा सलाम ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधितों से सहयोग की अपेक्षा की।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 15 अक्टूबर 2026 को की गई है। मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्गठन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 तक पूर्ण की जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो 11 दिसंबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूर्ण होने के पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी से अवगत कराते हुए मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार कराने तथा अपात्र प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी संबंधित पक्ष निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए निर्वाचन कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर निर्धारित तिथि पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुमीत गर्ग सहित संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।