महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा

Hemkumar
By -
खैरागढ़, । गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने, बच्चों की नियमित एवं सही ग्रोथ मॉनिटरिंग करने तथा पोषण संबंधी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

मंत्री ने पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा लंबित हितग्राहियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं एवं गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।

आंगन मिलन सेवा’ और ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान में जनभागीदारी पर जोर

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने खैरागढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अधिकारियों से जुड़कर आगामी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने 25 सितंबर को ‘आंगन मिलन सेवा चौपाल एवं हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पोषण एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी, ‘मेरी पोषण थाली’ एवं व्यंजन विधि प्रदर्शनी तथा बच्चों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, हितग्राही माताओं, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा।

उन्होंने गतिविधियों का नियमित प्रचार-प्रसार, फोटो-वीडियो अभिलेखीकरण एवं प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने तथा योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां जनसंपर्क विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। 8 अक्टूबर को ‘आंगन मिलन सेवा सम्मान एवं सुपोषित महतारी सम्मान’ आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा हितग्राहियों के अनुभव साझा कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्मन ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, जालबांधा सरपंच श्रीमती संतोषी जयराम वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.आर. खुटेल, परियोजना अधिकारी छुईखदान श्री सुनील बंजारे, परियोजना अधिकारी खैरागढ़ श्रीमती रंजना श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!