बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के चिकित्सा कार्य करने वाला तथाकथित क्लीनिक सीलबंद

Hemkumar
By -
खैरागढ़ । गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर सह पर्यवेक्षी प्राधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट), जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने डोकराभाठा स्थित करण वर्मा द्वारा संचालित तथाकथित क्लीनिक को सीलबंद कर दिया।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के बाद की गई जांच और जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता प्रेम लाल वर्मा, ग्राम एटीकसा ने आरोप लगाया था कि उनके 52 वर्षीय मधुमेह पीड़ित परिजन ललित वर्मा को आवश्यक जांच किए बिना इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनके दाहिने पैर में संक्रमण की शिकायत हुई।
जांच दल के प्रतिवेदन में बिना शुगर जांच के उपचार किए जाने तथा निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।
कलेक्टर के निर्देश के पालन में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों ने 08 सितम्बर को परिसर को सीलबंद कर दिया। प्रकरण में लागू नियमों और राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि उपचार के लिए केवल मान्यता प्राप्त एवं वैध चिकित्सकीय योग्यता रखने वाले चिकित्सकों तथा पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाएं लें। बिना आवश्यक योग्यता के चिकित्सा कार्य करने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल स्वास्थ्य विभाग अथवा प्रशासन को दें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!