34 हितग्राहियों को मिला दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड का लाभ

Hemkumar
By -
मोहला । गांव की किसान खबरें

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गतदिवस समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को शासकीय सुविधाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोहला में जिला मेडिकल बोर्ड का विशेष शिविर आयोजित किया गया।
         विशेष शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत पात्र हितग्राहियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर में लगभग 51 नागरिकों ने सहभागिता की। परीक्षण किए गए दिव्यांगजनों में अस्थि बाधित 18, श्रवण बाधित 04, मानसिक रोग से प्रभावित 08, सिकल सेल 01 तथा लकवा से प्रभावित 03 हितग्राही शामिल रहे। शिविर के माध्यम से कुल 34 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
        सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके निवास क्षेत्र के समीप ही आवश्यक चिकित्सा परीक्षण तथा शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। शिविर के सफल आयोजन में समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिला मेडिकल बोर्ड के चिकित्सा विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!