22 परीक्षा केंद्रों में 257 हितग्राहियों ने दी परीक्षा, अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षण

Hemkumar
By -
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार 27 सितंबर 2026 को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में उल्लास परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में निर्धारित लक्ष्य के लगभग 97 प्रतिशत हितग्राहियों को पहले ही कार्यक्रम से जोड़ा जा चुका है। शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले के 22 उल्लास परीक्षा केंद्रों में 257 हितग्राहियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। हितग्राहियों ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर परीक्षा में सहभागिता की।

परीक्षा के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के उल्लास परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग के सहायक संचालक, जिला नोडल अधिकारी उल्लास, दोनों विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड संसाधन केंद्र समन्वयकों को परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों द्वारा निर्धारित केंद्रों में परीक्षा संचालन, हितग्राहियों की उपस्थिति तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

परीक्षा के उपरांत निर्धारित प्रपत्र में परीक्षा से संबंधित जानकारी जिला कार्यालय में मंगाई गई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर परीक्षा में शामिल हितग्राहियों की उपस्थिति एवं अन्य विवरणों को संकलित कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जाएग 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!