अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) का आयोजन माह जून 2026 में संभावित है।
जिला प्रशासन तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिले के भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाईन परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीकृत आवेदकों हेतु नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। नि:शुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक एवं पंजीकृत आवेदक रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in के डैशबोर्ड पर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन विकल्प पर क्लिक कर आवेदन कर सकते है। नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!