कलेक्टर ने ली कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

Hemkumar
By -
मोहला । गांव की किसान खबरें 
 कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिला कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
        बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को प्रभावी रूप से प्रारंभ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने विभिन्न ट्रेडों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थित रूप से संचालन करने के निर्देश दिए।
           कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, रोजगार से जुड़ाव तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करते हुए समय-सीमा में योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ठोस रणनीति बनाने पर भी चर्चा किया गया।
          बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!