तालाब में साफ सफाई कर उद्यान जीर्णोद्धार के दिये निर्देश

Hemkumar
By -
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
सुबह वार्ड निरीक्षण की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव शहर के शीर्ष वार्ड में मोतीपुर क्षेत्र मे लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा के साथ पैदल भ्रमण कर वार्डवासियो से पानी सफाई के साथ साथ वार्ड विकास के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने मोतीपुर बड़े तालाब की सफाई करने तथा उद्यान का जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए।
महापौर श्री यादव मोतीपुर में सघन भ्रमण कर वार्ड वासियो से रूबरू हो पानी सफाई संबंधी चर्चा कर कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को देखकर नगर निगम द्वारा साफ सफाई मे विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन सर्वेक्षण मे आप लोगो का सहयोग अपेक्षित है, आप लोग स्वच्छता से जुडे और अपने लोगो को भी इससे जोडे। बिना आपके सहयोग के हमारा शहर सर्वेक्षण में अच्छा अंक प्राप्त नही कर सकता। उन्होंने सफाई अमला से भी कहा कि जन भावनाओ के अनुरूप सभी क्षेत्रों में साफ सफाई रखे, लोगो को स्वच्छता से जोड़े।
मोतीपुर बडे़ तालाब निरीक्षण के दौरान महापौर ने सफाई अमला से कहा कि तालाब के किनारे साफ सफाई करे, तालाब में गंदगी न डालने बोर्ड लगावे, तालाब के आस पास आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने नागरिको से भी कहा कि तालाब में कचरा न डाले, क्योकि तालाबो को संरक्षण नितांत आवश्यक है और निस्तारी के लिए अच्छा साधन है। इसी दौरान उद्यान का जायजा लेकर नागरिको से चर्चाकर कहा कि उद्यान का मरम्मत कर भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए आवश्यक व्यवस्था जल्द सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उद्यान, तालाब या सार्वजनिक स्थलो का संरक्षण व संरक्षण करना निगम की पहली प्राथमिकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!