अस्पताल के रसोईघर को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के दिए निर्देश

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरे
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने  अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के रसोईघर को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। रसोईघर में बेहतर स्वच्छता रखने के लिए कहा। उन्होंने एएनसी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एएनसी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने एएनसी वार्ड में मरीजों की जागरूकता के लिए आवश्यक सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। रसोईघर में प्रतिदिन मरीजों का रजिस्टर संधारित करने तथा भोजन वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मेजर ऑपरेशन थियेटर का स्थानांतरण निर्धारित मानकों के अनुसार स्थानांतरित करने के लिए  आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित दवाइयों के साथ असंक्रामक रोग से संबंधित दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन थियेटर में सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भेंट की एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!