दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए संबल बना समाज कल्याण विभाग, अब तक 1 हजार से अधिक को मिले सहायक उपकरण

Hemkumar
By -
मोहला । गांव की किसान खबरें 
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत सोमटोला निवासी 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं मांझी समाज के समाज प्रमुख श्री महाजन अठभैया को श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग स्टिक प्रदान किया गया। यह सहायक उपकरण जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के करकमलों से प्रदान  किया गया।  
         इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता और सुविधाएं पहुंचाना है, विशेषकर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक मिलने से श्री महाजन अठभैया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
           समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत इस वर्ष अब तक 1 हजार से अधिक दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। इन उपकरणों में श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य आवश्यक साधन शामिल हैं।
           जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी पात्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, ताकि वे अपने दैनिक जीवन को अधिक सुगम और आत्मसम्मान के साथ जी सकें। प्रशासन द्वारा लगातार शिविरों और कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस पहल से न केवल जरूरतमंद लोगों को सहारा मिल रहा है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी मजबूत हो रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!