कलेक्टर ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर एमडीए अभियान का किया शुभारंभ

Hemkumar
By -
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर जिले में फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को अभियान के दौरान दवा का वितरण करने के साथ ही दवा का सेवन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करने कहा। कलेक्टर ने पात्र नागरिकों से फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित की जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान संचालित की जा रही है। फाइलेरिया रोग एक दीर्घकालिक एवं अपंगता उत्पन्न करने वाली बीमारी है। जिसे नियमित दवा सेवन द्वारा प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि एमडीए अभियान अंतर्गत दी जाने वाली दवाएं पूर्णत: सुरक्षित, प्रभावी एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र व्यक्तियों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जा रहा। उन्होंने बताया कि एमडीए की दवा लेने के बाद कभी-कभी हल्का बुखार, सिरदर्द, मतली, थकान या बेचौनी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह लक्षण दवा के प्रभाव या शरीर में मौजूद माइक्रोफाइलेरिया के नष्ट होने के कारण होते हैं तथा सामान्यत: कुछ समय में स्वत: ठीक हो जाते हैं। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित की गई फाइलेरिया रोधी दवा का अधिकारियों-कर्मचारियों ने सेवक कर आमजन को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तर पर तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा सेवन कर एमडीए अभियान का शुभारंभ किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!