शहर के प्रमुख मार्गो में साफ सफाई का आयुक्त ने लिया जायजा

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरे
साफ सफाई का जायजा लेने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सुबह वार्ड विजिट कर रहे है। अलग अलग क्षेत्रों में जाकर रोज सफाई देख साफ सफाई में जोर देने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करने के साथ साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं मलमा मण्डप के तहत कार्यवाही करने तथा नागरिको को स्वच्छता से जोडने स्वास्थ्य अमला को निर्देश दे रहे है। आज उनके द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग सहदेव नगर रोड, मानव मंदिर चौक, पोस्ट आफिस चौक, रेल्वे स्टेशन रोड में साफ सफाई का जायजा लेकर बाबा फतेहसिंह हाल में  वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रोड में पाली पापर बिखरा देख संबंधित को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने कहा।
आयुक्त विश्वकर्मा आज सुबह आर.के.नगर व सहदेव नगर रोड में साफ सफाई का जायजा लेकर सफाई कर्मियों से चर्चा कर नाली अंदर तक साफ कर कचरा निकालने तथा प्रभारी से उठवाने के लिये कहा। मानव मंदिर चौक में दुकाने खुलने से पहले सफाई करने, आवागमन बाधित स्थल से फल दुकान हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड प्रभारी से कहा कि सफाई के अलावा अतिक्रमण करने या मटेरियल रखने वालों को समझाईस देवे अपालन पर कार्यवाही करे। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान मंे रखकर नागरिको को अपने घर के आस पास साफ सफाई रखने, फिटबैक लेने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने आर.के.नगर रोड की स्ट्रीट लाईट बंद करने का समय परिवर्तन कर 6 बजे बंद कराने विद्युत प्रभारी को निर्देशित किए। इसी प्रकार सहदेव नगर रोड में बाबा फतेहसिंह हाल के पास पाली पापर बिखरे देख संबंधित को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने कहा। उन्होंने कहा कि फतेहंिसह हाल के अलावा अन्य मांगलिक भवनों के संचालको को साफ सफाई रखने, बरात के दौरान सडक में पाली पापर व कचरा नही बिखराने समझाईस देवे अपालन पर कार्यवाही करे।
पोस्ट आफिस चौक, रेल्वे स्टेशन रोड में साफ सफाई का जायजा लेकर पोस्ट आफिस के सामने, फ्लाई ओव्हर के नीचे, झाकी खडी रहने के कारण गंदगी पर संबधित से हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेल्वे स्टेशन चौक में अनावश्यक पानी बहता देख जल प्रभारी से नल कनेक्शन काटने कहा। इसी प्रकार अरिहंत आटो पार्टस के सामने रोड के गड्ढा को पटवाने तथा रेल्वे स्टेशन रोड सौदर्यीकरण के तहत डिवाईडर में लगे विद्युत पोल से निकली समाग्री को उठाने कहा। उन्होंने कहा कि सौदर्यीकरण कार्य से स्टेशन आने जाने वालो यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए, मटेरियल आदि तत्काल उठावे।

जल कर का बकाया राशि, नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही जारी, आज 7 नल काटे

राजनांदगांव 25 फरवरी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। साथ ही संपत्तिकर के बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है और बकायादारो का नाम प्रकाशित किये जाने की तैयारी है। जल कर के बडे बकायादारो का नल कनेक्शन काटा जा रहा है। आज की कार्यवाही में पुराना कमल टाकिज रोड एवं नंदई के घरो से 7 नल कलेक्शन काटा गया।
वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में सतप्रतिशत राजस्व वसूली के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर घर घर जाकर कर वसूली करने दिश निर्देश दे रहे है तथा बडे बकायादारो को अपने बकाया करो का भुगतान करने समझाईस दे रहे है। निर्देश पर राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम का अमला दुकानें सील करने एवं नल विच्छेदन की कार्यवाही कर रही है। आज बडे बकायादारो के नल काटने की कडी में पुराना कमल टाकिज रोड के 6 एवं नंदई के 1 करदाता इस प्रकार कुल 7 करदाता जिन्होंने विगत 10 वर्षो से जलकर व संपत्तिकर का भुगतान नही किया था उनका आज राजस्व अमला द्वारा नल कनेक्शन काटा गया।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया गया है, भुगतान नही करने की स्थिति में दुकाने सील करने तथा नल विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा बडे बकायादारो का नाम प्रकाशन एंव कुर्की की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!