ग्राम कटेमा में शुरू हुई बैंकिंग सुविधा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Hemkumar
By -
खैरागढ़, । गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए आज ग्राम कटेमा में बैंकिंग सुविधा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, शाखा पांडादाह के बैंकिंग करेस्पॉन्डेंस श्री राजेश मच्छिया द्वारा गांव में ही बैंकिंग लेनदेन की सेवा प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्राम कटेमा औपचारिक रूप से बैंकिंग नेटवर्क से जुड़ गया।
बैंकिंग करेस्पॉन्डेंस के माध्यम से ग्रामीणों को नकद जमा-निकासी, खाते की शेष राशि की जानकारी, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) से लेनदेन, पेंशन वितरण, मनरेगा मजदूरी भुगतान तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि निकासी की सुविधा गांव में ही उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही अपने खातों से राशि का लेनदेन कर सेवा का लाभ उठाया।
अब तक ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए अन्य स्थानों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च लगता था। गांव में ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को काफी राहत मिलेगी। इससे डिजिटल लेनदेन को भी प्रोत्साहन मिलेगा तथा शासकीय योजनाओं की राशि सीधे और पारदर्शी तरीके से हितग्राहियों तक पहुंचेगी।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि दूरस्थ ग्रामों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो और नागरिक आत्मनिर्भर बन सकें। ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन एवं बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!