दिव्यांगजनों को मिली नई शक्ति : रायपुर में आयोजित विशेष शिविर में 4 हितग्राहियों को निःशुल्क बायोनिक हैंड प्रदान

Hemkumar
By -
खैरागढ़ । गांव की किसान खबरें 
समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के समन्वय से इनाली फाउंडेशन के सहयोग द्वारा दिनांक 21 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक होटल ठाकुर पैलेस, रिंग रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर में दिव्यांगजनों को निःशुल्क बायोनिक हैंड प्रदान करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में 22 फरवरी 2026 को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से कोहनी के नीचे हाथ से वंचित 5 दिव्यांगजनों को चिन्हांकित कर रायपुर भेजा गया। परीक्षण उपरांत इनमें से 4 दिव्यांगजनों को निःशुल्क बायोनिक हैंड प्रदान किया गया। लाभान्वित दिव्यांगजनों पट में दुलेश्वर देवांगन ग्राम दपका, राजकुमार वर्मा ग्राम लिमतरा, भीखम साहू ग्राम पेन्ड्रीकला एवं राजेन्द्र यादव ग्राम पचपेड़ी शामिल हैं।

उक्त शिविर में दिव्यांगजनों के अभिभावकों के साथ खंड स्तरीय बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री प्रमोद चौधरी, श्री अशोक तिवारी एवं श्री बेदराम भारती उपस्थित रहे। दिव्यांगजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बायोनिक हैंड से उनके दैनिक जीवन में नई गति आएगी। अब वे स्वयं लिखने-पढ़ने, पानी पीने, वाहन चलाने सहित अन्य आवश्यक कार्य अधिक सहजता से कर सकेंगे, जिससे उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!