मृतक के परिजन को मिली 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

Hemkumar
By -
दुर्ग। गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झीट तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी स्व. मोहम्मद इम्तियाज उम्र 08 वर्ष अपने घर में सायकल निकालते समय किसी जहरीले साप के काट लेने से उपचार के दौरान 12 जून 2024 को मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार ग्राम चंगोरी तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी स्व. सुदर्शन यादव उम्र 35 वर्ष शीतला मंदिर तालाब में नहाते समय पानी में डुबने से 07 नवम्बर 2024 को मृत्यु हुई थी।  
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. मोहम्मद इम्तियाज के माता शबाना बानो बेगम एवं स्व. सुदर्शन यादव के माता श्रीमती सुमरीत बाई यादव को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!