शासकीय पुस्तकालयों के लिए निविदा की अंतिम तिथि 27 फरवरी

Hemkumar
By -
मोहला । गांव की किसान खबरें 
 सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत और कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में सत्र 2025 के आबंटन से जिला शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत कुल 25 शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों  हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालय हेतु चयनित पुस्तकों की सूची अनुसार पुस्तक क्रय करने हेतु निविदा फार्म एवं निविदा की शर्तें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ से 2000/- जमा करके प्राप्त की जा सकती है। निविदा के साथ धरोहर राशि 25 हजार का बैंक ड्राफ्ट जिला शिक्षा अधिकारी जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ के नाम जमा करना अनिवार्य होगा। भरी हुई निविदाएं  27 फरवरी 2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ में निर्धारित सीलबंद पेटी में डाली जा सकती है इसी दिनांक को अपराह्न 4 बजे तक खोली जाएगी। निर्धारित समय एवं तिथि के उपरांत प्राप्त फर्मों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ से कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!