अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम एवं नियमों के प्रभावी व सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर जिला स्तरीय समन्वय (समन्वय-वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) पद हेतु निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्ति के संबंध में प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 20 फरवरी 2026 शाम 4 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव कमरा नंबर 65 में साक्ष्य व आवश्यक अभिलेख के साथ स्वयं आपत्ति प्रस्तुत कर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। जारी पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट के माध्यम से किया जा सकता है।
जिला स्तरीय समन्वय एवं एमआईएस सहायक पद के संबंध में दावा आपत्ति 20 फरवरी तक
By -
2/13/2026 09:56:00 pm
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें
Tags: