निष्क्रिय बैंक खातों का निराकरण हेतु शिविर आयोजित- 185 निष्क्रिय खाता हुए सक्रिय

Hemkumar Banjare
By -
दुर्ग, । गांव की किसान खबरे
जिला प्रशासन (कोषालय शाखा), दुर्ग द्वारा कई वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों में अवरुद्ध शासकीय राशि को सक्रिय करने और शासन को वापस कराने हेतु निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में 17 फरवरी 2026 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस शिविर में जिला कोषालय अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, विभिन्न कार्यालय प्रमुख/डीडीओ एवं बैंक प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। जिला कोषालय अधिकारी श्री के.के. खरंसु ने बताया कि अधिकारियों ने ई-केवाईसी दस्तावेज के साथ निष्क्रिय खाते सक्रिय करने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के दौरान, 50 हजार रूपए और उससे अधिक राशि वाले लगभग 185 निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने का निराकरण किया गया। इससे शासन की राशि पुनः उपलब्ध कराई जा सकेगी और खातों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा। शिविर में वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया सहित अन्य विभागों के डीडीओ/अधिकारी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!