इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नवाचार की नई धुन, मुख्यमंत्री ने किया वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़ । गांव की किसान खबरें 
सांस्कृतिक चेतना और नवाचार की नई मिसाल पेश करते हुए इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने पहली बार अपना वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित किया है, जिसका भव्य विमोचन छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर-कमलों से संपन्न हुआ।  
इस गरिमामयी अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा, श्री दिव्य कुमार शर्मा एवं श्री राजेंद्र सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना दिया।  
कुलपति महोदया ने बताया कि यह कैलेंडर विश्वविद्यालय में चल रहे नवाचारों की एक झलक है, जिसमें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को समाहित किया गया है।  

*कला और परंपरा का संगम*

कैलेंडर में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, आयोजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों की रंगीन झलकियाँ प्रस्तुत की गई हैं, जो न केवल इसकी समृद्ध परंपरा को दर्शाती हैं, बल्कि रचनात्मक वातावरण की भी सजीव तस्वीर पेश करती हैं।  

*राजा-रानी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि* 

विशेष बात यह रही कि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु अपना महल दान करने वाले राजा-रानी एवं राजकुमारी इंदिरा की तस्वीरों को भी कैलेंडर के प्रत्येक पन्नों में स्थान दिया गया है। यह न केवल उनके योगदान को स्मरण करने का प्रयास है, बल्कि नई पीढ़ी को उनकी दानशीलता से प्रेरित करने का भी एक सशक्त माध्यम बना है।  

*संस्थान की उपलब्धि, राज्य की गरिमा*

स्थापना से लेकर अब तक पहली बार प्रकाशित यह कैलेंडर न केवल विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक नवाचार का प्रतीक भी बन गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!