धान खरीदी केंद्र ठाकुरटोला में अनियमितता, उपार्जन प्रभारी निलंबित

Hemkumar Banjare
By -
 खैरागढ़। गांव की किसान खबरें 
विकासखंड छुईखदान अंतर्गत धान खरीदी केंद्र ठाकुरटोला में अनियमितताओं की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2026 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे, खाद्य अधिकारी श्री भुवनेश्वर चेलक, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री आर.के. झा, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिक्षेत्र खैरागढ़ श्री आलोक शर्मा सहित खाद्य एवं सहकारिता विभाग का अमला शामिल रहा।

निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र का गहन निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें यह पाया गया कि कुछ धान के बोरों में मानक वजन से अधिक तथा कुछ में कम वजन दर्ज किया गया है। यह स्थिति शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन पाई गई।

जांच में यह भी सामने आया कि उपार्जन केंद्र प्रभारी श्री गौतरीहा साहू द्वारा शासन के निर्देशों के पालन में घोर लापरवाही बरती गई है। उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त सहकारिता के निर्देश पर संबंधित बोर्ड द्वारा उपार्जन प्रभारी श्री गौतरीहा साहू को दिनांक 15 जनवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्र प्रभारियों को शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!