जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, पत्रकारों एवं जनसामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
रिहर्सल के दौरान परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षक थाना बसंतपुर श्री राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में 14 प्लाटून भाग ले रहे हैं। रिहर्सल में आम्र्स पलाटून में 40वीं बटालियन आईटीबीपी, 8वी बटालियन सीएएफ, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), जिला पुलिस बल महिला, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला), नगर सेना महिला तथा अनाम्र्स पलाटून में दिग्विजय महाविद्यालय नेवी (नेवल), दिग्विजय महाविद्यालय पुरूष, दिग्विजय महाविद्यालय महिला, कमला देवी महाविद्यालय, स्टेट कूल बालिका, स्टेट स्कूल बालक, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर नेवल, एमएलबी स्काउट-गाइड शामिल हुए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!