गणतंत्र दिवस पर जिलाधीश एकादश एवं नागरिक एकादश के मध्य हॉकी और रस्सा-खींच मैच का होगा आयोजन

Hemkumar Banjare
By -
दुर्ग । गांव की किसान खबरें 
जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के पावन पर्व पर जिला प्रशासन द्वारा पंडित रविशंकर स्टेडियम में 'जिलाधीश एकादश' और 'नागरिक एकादश' के मध्य एक मैत्रीपूर्ण हॉकी और रस्सा-खींच मैच का भव्य आयोजन किया जाएगा। विगत 77 वर्षों की गरिमामयी विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए, यह आयोजन शाम 4:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें 'जिलाधीश एकादश' की टीम में जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगे। टीम की अगुवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद के. कुजूर करेंगे, जिनके साथ दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्य नारायण राठौर (आई.ए.एस.), पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य (आई.पी.एस.), और दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह (आई.ए.एस.) प्रमुख खिलाड़ी के रूप में शामिल होंगे। प्रशासनिक टीम की मजबूती बढ़ाते हुए इसमें पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (आई.पी.एस.), सी.एस.पी. श्री हर्षित मेहर (आई.पी.एस.), और वनमण्डल अधिकारी श्री दीपेश कपिल (आई.एफ.एस.) भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के रूप में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री बजरंग कुमार दुबे, और अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह सहित नगर निगम आयुक्त और विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों को भी स्थान दिया गया है। कुल 26 शीर्ष अधिकारियों की यह सूची प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय और खेल भावना का संदेश देने के लिए तैयार की गई है। इस ऐतिहासिक आयोजन में जिलेवासियों को उपस्थित होने और खेल का आनंद लेने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!