लोकतंत्र की ताकत है हर वोट, कलेक्टर ने साझा किया संदेश

Hemkumar Banjare
मोहला । गांव की किसान खबरें 
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, भावी मतदाता
उपस्थित रहे।
        कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र के महत्व, निष्पक्ष और सक्रिय मतदान की आवश्यकता की जानकारी दी गई। उपस्थित भावी नए युवा मतदाताओं, नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया और उन्हें अपने मतदान अधिकार का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में भावी एवं नवीन मतदाताओं को बेच लगाकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
           कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत की जनता अपना मताधिकार का प्रयोग कर सरकार का गठन करती है। लोकतंत्र की ताकत है हर वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नवीन एवं भावी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया गया।