जैन मुनि संत श्री अरविंद जी से मिली कुलपति महोदया, विश्वविद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाने का लिया आशीर्वाद

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़ । गांव की किसान खबरें 
 जैन मुनि संत श्री अरविंद जी के खैरागढ़ प्रवास के दौरान इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति महोदया प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा ने उनसे सौजन्य भेंट की। कुलपति महोदया ने संत मुनि को अयोध्या का शॉल भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद समाज कल्याण को लेकर दोनों के बीच विशेष चर्चा हुई। कुलपति महोदया ने संत मुनि के समक्ष अपना परिचय रखते हुए बताया कि वें विश्व की प्रथम महिला सितार वादक हैं, उन्होंने म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से जेल में बंद कैदियों का इलाज भी किया है और उनके द्वारा संगीत से संबंधित 12 से अधिक पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं जिसका लाभ विद्यार्थी ले रहे हैं। वर्तमान में वें इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलपति का दायित्व संभाल रही हैं और विश्वविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए संस्था को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। जैन मुनि ने कुलपति महोदया को इसी तरह समाज कल्याण करते हुए निरंतर प्रगति कर विश्वविद्यालय के विकास में बेहतर कार्य करने का आशीर्वाद दिया साथ ही उन्हें पुस्तक एवं शॉल भेंट की। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, वित्त अधिकारी श्री हर्षल चंद्रवंशी, सहायक कुलसचिव श्री विजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!