जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 8 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर 2025 को सम्पूर्ण भारत में भारतीय सेनाओं के शहीदों के पुण्य स्मरण करने एवं उनके सम्मान में मनाया जाता है। इसके तहत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय राजनांदगांव में 8 दिसम्बर 2025 को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन ब्रिजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर शहीद जवानों के परिवारों एवं जरूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों की सहायता हेतु ध्वज वितरण कर धनराशि एकत्रित की जाएगी, एकत्रित राशि समामेलित विशेष निधि राज्य सैनिक बोर्ड के कोष में जमा कराई जाएगी। ध्वज का न्यूनतम मूल्य निर्धारित नहीं किया जाता है, परन्तु इस अवसर पर कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से जितना भी चाहे राशि अंशदान दे सकते है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की अंशदान राशि पर आयकर की धारा 80-जी के तहत आयकर में 100 प्रतिशत की छूट है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!