देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
 हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक तिरंगा रैली निकाली जा रही है। देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए तिरंगा रैली में नागरिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए ग्राम बिलहरी, खुदमुडी, खैरा, पेंड्री, अन्यानवागांव, रूआतलाव, सलटिकरी, गाढ़ाभंवर, कोलिहापुरी, कतुलवही, मुसराकला लगभग 10 किलोमीटर की भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा लाने और देश की स्वतंत्रता के जश्न में तिरंगे को गर्व से फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंतत्रा के संदेश एवं महत्व को बताया गया।