कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

Hemkumar
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंच, मंच संचालन, फ्लैक्स, साफ-सफाई, कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने योगाभ्यास में शामिल होने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम के इनडोर हॉल का भी निरीक्षण किया। बारिश होने की स्थिति में योग कार्यक्रम दिग्विजय स्टेडियम के इनडोर हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एसके चौरसिया, उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!